"अपने बच्चों में कम्युनिकेशन स्किल /Oratory Skills कैसे संवारें"
"अपने बच्चों में कम्युनिकेशन स्किल /Oratory Skills कैसे संवारें" शिक्षा का अर्थ बच्चे का चहुँमुखी विकास करना होता है और उसका एक अंग बोलना यानि कम्युनिकेशन स्किल या Oratory skill भी कहते हैं| सही ,स्पष्ट, सारगर्भित बातचीत करने और अपनी भावना को व्यक्त करने की कला ही कम्युनिकेशन स्किल है।कम्युनिकेशन स्किल हमारी पर्सनालिटी का एक अहम हिस्सा है। यह कला हमारे व्यक्तित्त्व भावना व व्यवहार को व्यक्त करती है। इसलिए छोटी उम्र से ही बच्चों की कम्युनिकेशन स्किल संवारने की कोशिश करनी चाहिए। बच्चों की कम्यूनिकेशन स्किल्स को बढ़ाने में माता-पिता और अध्यापक निम्नलिखित तरीकों से अहम भूमिका निभा सकते हैं: Hardoo Parenteach 1. रेडियो या ऑडियो सुनाये: बच्चा सुनकर बोलना सीखता है , रेडियो ऑडियो उसकी एकाग्रता और सुनने की क्षमता को बढ़ाते हैं | 2. सुनाने का अभ्यास: बच्चों को अधिक सुनाने का मौका दें, जैसे कि कहानियाँ, गीत, और उनके प्रिय विषयों के बारे में बातचीत करना. सुनने के प्रयास से उनकी श्रवण...