"स्कूल जाने वाले बच्चों का लंच बॉक्स "
एक प्रसिद्ध कहावत है कि, "A healthy mind lives in a healthy body " अर्थात एक अच्छा दिमाग़ एक अच्छे शरीर में निवास करता है; और एक अच्छे शरीर का निर्माण जिन महत्वपूर्ण कारकों पर निर्भर करता है उनमे एक " भोजन" है | भोजन सदैव साफ़, पौष्टिक, सुपाच्य और सात्विक होना चाहिए | भोजन अनेक खनिजों, विटामिनों, वसा, कार्बोहाइड्रेट्स, प्रोटीन , जल आदि का स्रोत होता है जिसकी आवश्यकता शरीर को सबसे ज्यादा होती है | शरीर को ऊर्जा और स्वस्थ रखने के लिए इन पोषक तत्वों का संतुलित मात्रा में भोजन के रूप में लेना महत्वपूर्ण होता है |https://sultanhardoo.blogspot.com/2023/10/blog-post_3.html
बढ़ते बच्चों में इन पोषक तत्वों की अधिक आवश्यकता होती है क्योंकि उन्हें शरीर का विकास और मजबूती प्रदान करना होता है इसलिए बच्चों के भोजन पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए |
पर कुछ पेरेंट्स इस ओर ध्यान नहीं देते; क्योंकि एक तो सुबह -सुबह बच्चों को स्कूल भेजते समय काम की मारामारी होती है दूसरा हर रोज क्या बनाया जाये ये समस्या होती है क्योंकि एक जैसा भोजन खाकर बड़े भी ऊब जाते तो बच्चे तो खाएंगे हो नहीं | https://sultanhardoo.blogspot.com/2023/10/blog-post_3.html
यहाँ हम आपको कुछ प्रस्तावित लंच बॉक्स के आईडिया दे रहें है जो निम्नलिखित कारणों से महत्वपूर्ण है :
1. एक तो यह भोजन 3 साल से लेकर 15 वर्ष तक के सभी बच्चों के लिए पूर्ण संतुलित आहार है |
2. घर पर आराम से बनाया जा सकता है |
3. ये काफ़ी हेल्थी और न्यूट्रिशन से भरपूर होता है |
4. क्योंकि ये विविधता से भरपूर होता है इसलिए इससे मन नहीं भरता | @Hardoo's Parenteach
1. फ़्रेश फ्रूट : लंच में सेब, केला अंगूर, नाशपाती आदि भेज सकते है
2. सब्ज़ी : उबले आलू, उबली गाजर, उबली शकरकंद, आलू-गोभी, आलू-टमाटर, भिन्डी, अरबी, करेला आदि|
3.अँकुरित या उबले अनाज: काले/सफ़ेद चने, मूंग,मौठ आदि |
4. ड्राई फ्रूट: काजू, मूंगफली। बादाम, किशमिश, खजूर, अखरोट, अंजीर आदि |
5. परांठा: पनीर परांठा, मक्ख़न परांठा, तंदूर पराँठा | https://sultanhardoo.blogspot.com/2023/10/blog-post_3.html
6. मुरब्बे (सेब, आंवला, गाजर, बेल आदि) |
7. भुनी चीजें : भुने चने, पॉपकॉर्न, रोस्टेड मख़ाने | @Hardoo's Parenteach
8. मोटे अनाज : दलिया, खिचड़ी , नमकीन चावल, गुड़ के चावल
9. अन्य : इडली , पाव-भाजी , पनीर के पकोड़े https://sultanhardoo.blogspot.com/2023/10/blog-post_3.html
उपरोक्त 9 वर्गों में से कोई दो वर्गों में से एक एक आइटम लेकर अगर आप अपने बच्चों के लंच बॉक्स में देते है तो बच्चा रूचि लेकर खाना खायेगा और सभी आवश्यक तत्वों की पूर्ति भी हो जाएगी | इस प्रकार हर हफ़्ते इसे बदलते रहिये और दूसरी आइटम डाल दीजिये | ये एक बहुत सी सुन्दर और पौष्टिक आहार का संगम है

Wonderful
जवाब देंहटाएं