संदेश

नवंबर, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

होमवर्क : समस्या और इसका निदान |

चित्र
 स्कूल जाने वाले बच्चों के अभिभावकों के लिए होमवर्क एक बहुत बड़ी समस्या होती है | होमवर्क दिया बच्चे को जाता है शामत अभिभावक को आ जाती है ; तो आज इसी विषय को जानने की कोशिश करते है कि होमवर्क कितना हो ? होमवर्क को रुचिकर कैसे बनाएं ?  बच्चे  होमवर्क के समय का प्रबंधन कैसे करें? और होमवर्क में माता-पिता की क्या भूमिका होती है? होमवर्क कितना हो ? वैसे तो होमवर्क की मात्रा न केवल छात्रों की उम्र और ग्रेड पर निर्भर करती है जबकि बच्चों की कार्य कुशलता और बुद्धिलब्धि (Intelligence quotient) को भी ध्यान में रखा जाना चाहिए। विशेषज्ञों के अनुसार, "10 मिनट प्रति ग्रेड" का नियम होमवर्क देने के लिए उचित मानदंड है। उदाहरण के लिए, पहली कक्षा के छात्रों को 10 मिनट और दसवीं कक्षा के छात्रों को 100 मिनट का होमवर्क पर्याप्त माना जाता है। पर मेरा व्यक्तिगत मत है की ये  "20 मिनट प्रति ग्रेड" होना चाहिए पर इससे अधिक होमवर्क देने से छात्रों में तनाव, नींद की कमी और मानसिक थकावट हो सकती है |    Hardoo Parenteach ​ होमवर्क को अधिक आकर्षक और मनोरंजक बनाने के लिए कुछ तकनीकें प्रयोग म...