संदेश

"स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित कैसे करें"

चित्र
   छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करना स्कूलों के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता होती है। स्कूलों को एक व्यापक सुरक्षा योजना लागू करनी चाहिए जिसमें छात्र सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं को शामिल किया जाए। यहां प्रमुख उपाय दिए गए हैं जो स्कूल अपने छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठा सकते हैं:https://sultanhardoo.blogspot.com/2023/10/blog-post_3.html 1. सुरक्षाकर्मी नियुक्त करना : बच्चों की निगरानी और आने जाने वालों की जाँच के लिए स्कूल सुरक्षा कर्मियों, जैसे स्कूल सुरक्षा अधिकारी, या प्रशिक्षित स्टाफ सदस्यों को नियुक्त कर सकते हैं। 2. विज़िटर चेक-इन: एक विज़िटर चेक-इन बुक रिकॉर्ड लागू करें। सभी आगंतुकों को स्कूल में प्रवेश करने पर अपनी एंट्री करना, पहचान दिखाना और एंट्री-पास  आवश्यक होना चाहिए। 3. आवागमन को नियंत्रित करना : आवागमन को नियंत्रित करने के लिए, स्टॉपर लगाना , चैन बांधना या दरवाजों को बंद करके करके स्कूल भवन में आवागमन  को नियंत्रित किया जा सकता है । स्कूल के समय के दौरान बाहरी दरवाजे बंद कर दिए जाने चाहिए और आवागमन  विशिष्ट बिंदुओं तक सीमित होनी चाहिए। 4....

"THE POWER OF ONE MORE का सारांश"

चित्र
  किताब पढ़ना सदैव अच्छा, सुखदायी और ज्ञानवर्धक होता है | क़िताबों से अच्छा कोई दोस्त हो ही नहीं सकता किताबें सदा प्रिंट फॉर्म में ही पढ़नी चाहिए | Ed Mylett द्वारा लिखित एक बहुत ही अच्छी किताब जिसका नाम है " THE POWER OF ONE MORE का  यहाँ   मैं अपने अनुसार एक संक्षिप्त सारांश पेश कर रहा हूँ  उम्मीद है आपको पसंद आएगा | https://sultanhardoo.blogspot.com/2023/10/blog-post_3.html "एक और की शक्ति " के पीछे का विचार इस  विश्वास में निहित है कि सफलता अक्सर विकासात्मक सुधार करने और जो आरामदायक या अपेक्षित है उससे आगे बढ़ने पर आती है। यदि हम लगातार अपनी सीमाओं से आगे बढ़कर, हम अपनी पूरी क्षमता का दोहन कर सकते हैं तो असाधारण परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। इस पुस्तक हालाँकि 19 पाठ दिए गए है पर उन्हें 10 बिन्दुओं में सारांश कर दिया गया है :              1. अपनी क्षमताओं को बढ़ायें :  आप ये माने और पहचानें कि आपके भीतर अपार क्षमता और संभावनाएं  है और आप अपने जीवन के सभी क्षेत्रों में शानदार  प्रदर्शन के उच्चतम स्तर तक पहु...

"स्कूल जाने वाले बच्चों का लंच बॉक्स "

चित्र
एक प्रसिद्ध कहावत है कि, "A healthy mind lives in a healthy body " अर्थात एक अच्छा दिमाग़ एक अच्छे शरीर में निवास करता है; और एक अच्छे शरीर का निर्माण जिन महत्वपूर्ण कारकों पर निर्भर करता है उनमे एक " भोजन" है | भोजन सदैव साफ़, पौष्टिक, सुपाच्य और सात्विक होना चाहिए |  भोजन अनेक खनिजों, विटामिनों, वसा, कार्बोहाइड्रेट्स, प्रोटीन , जल  आदि का स्रोत होता है जिसकी आवश्यकता शरीर को सबसे ज्यादा होती है | शरीर को ऊर्जा और स्वस्थ रखने के लिए इन पोषक तत्वों का संतुलित मात्रा में भोजन के रूप में लेना महत्वपूर्ण होता है |https://sultanhardoo.blogspot.com/2023/10/blog-post_3.html बढ़ते बच्चों में इन पोषक तत्वों की अधिक आवश्यकता होती है क्योंकि उन्हें शरीर का विकास और मजबूती प्रदान करना होता है इसलिए बच्चों के भोजन पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए |    पर कुछ पेरेंट्स इस ओर ध्यान नहीं देते; क्योंकि एक तो सुबह -सुबह बच्चों को स्कूल भेजते समय काम की मारामारी होती है दूसरा हर रोज क्या बनाया जाये ये समस्या होती है क्योंकि एक जैसा भोजन खाकर बड़े भी ऊब जाते तो बच्चे तो खाएंगे हो नहीं | ...

"प्रभावी व्यक्तित्व का विकास कैसे करें"

चित्र
   व्यक्तित्व किसी व्यक्ति के व्यवहार, विचार और प्रवृत्तियों का मूर्त रूप है, जो उसके सामाजिक, व्यवसायी और व्यक्तितगत जीवन को प्रभावित करता है। व्यक्तित्व विकास एक सतत प्रक्रिया है जिसमें व्यक्ति अपने आप को बेहतर बनाने के लिए कई तरीकों का इस्तेमाल करता है। आम तौर पर देखा जाता है कि लोग बाहरी दिखावे को व्यक्तित्व मानकर उसे सुंदर दिखाने की कोशिश करते है पर बाहरी दिखावा तो व्यक्तित्व का एक मात्र तत्व है। अनेक ऐसे प्रयास और तरीके है जिससे लगातार प्रयोग में लाने से व्यक्ति के व्यक्तित्व में आमूलचूल परिवर्तन हो सकते है, उन्ही में से कुछ का विवरण यहां दिया जा रहा है:https://sultanhardoo.blogspot.com/2023/10/blog-post_3.html संचार कौशल को सुधारें:  सही और प्रभावशाली संचार कौशल, व्यक्तित्व के व्यवहार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता हैं। विचारों को समझना और समझाना, सही शब्दों का चयन, बोलने की लय और उच्चारण , व्यावसायिक तरीके से बात करने की कला आपके सामाजिक और प्रोफेशनल जीवन में मददगार साबित होती है।https://sultanhardoo.blogspot.com/2023/10/blog-post_3.html बॉडी लैंग्वेज पर ध्यान दें: ...

"बच्चों का पढ़ाई में मन कैसे लगे"

चित्र
  बच्चों की बेहतर पढ़ाई और शैक्षणिक विकास के लिए, अभिभावक निम्नलिखित टिप्स आजमाएं : https://sultanhardoo.blogspot.com/2023/10/blog-post_3.html 1. नींद का ख्याल रखे:   बच्चों को नियम से नींद देना उनके विकास में मदद करती है। उन्हें हर दिन एक विशेष समय पर सोना चाहिए। नींद की कमी उनके दिमागी और शारीरिक विकास को प्रभावित कर सकती है। दिन भर की खेल-कूद के बाद उन्हें समय पर सोने को कहें और कम से कम 8 घण्टे जरुर सोएं। 2. पौष्टिक और समयबद्ध आहार: बच्चों को पौष्टिक आहार देना और उनका एक उचित समय पर देना जरूरी है। उन्हें फल, सब्जी, दाल, दूध आदि का सेवन करवाना चाहिए। इसके अलावा, उनका खाना संतुलित और स्वस्थ होना चाहिए। जंक फूड से बचने की सलाह दें।  @ Hardoo's Parenteach 3. पढ़ाई के लिए विशेष समय निर्धारित करें: बच्चों को एक निश्चित समय पर पढ़ाई करने का नियम बनाकर देना चाहिए। ये उनके दिनचर्या का हिस्सा होना चाहिए। इससे उनकी पढाई में निरंतरता आएगी और वे आदत बनाएंगे कि उन्हें समय पर पढना चाहिए।https://www.blogger.com/blog/posts/3534484387581577442 4. एक विशेष स्थान निर्धारित करें: बच्चों...