"बच्चों का पढ़ाई में मन कैसे लगे"

 



बच्चों की बेहतर पढ़ाई और शैक्षणिक विकास के लिए, अभिभावक निम्नलिखित टिप्स आजमाएं :

https://sultanhardoo.blogspot.com/2023/10/blog-post_3.html

1. नींद का ख्याल रखे:  बच्चों को नियम से नींद देना उनके विकास में मदद करती है। उन्हें हर दिन एक विशेष समय पर सोना चाहिए। नींद की कमी उनके दिमागी और शारीरिक विकास को प्रभावित कर सकती है। दिन भर की खेल-कूद के बाद उन्हें समय पर सोने को कहें और कम से कम 8 घण्टे जरुर सोएं।


2. पौष्टिक और समयबद्ध आहार: बच्चों को पौष्टिक आहार देना और उनका एक उचित समय पर देना जरूरी है। उन्हें फल, सब्जी, दाल, दूध आदि का सेवन करवाना चाहिए। इसके अलावा, उनका खाना संतुलित और स्वस्थ होना चाहिए। जंक फूड से बचने की सलाह दें।  @Hardoo's Parenteach


3. पढ़ाई के लिए विशेष समय निर्धारित करें: बच्चों को एक निश्चित समय पर पढ़ाई करने का नियम बनाकर देना चाहिए। ये उनके दिनचर्या का हिस्सा होना चाहिए। इससे उनकी पढाई में निरंतरता आएगी और वे आदत बनाएंगे कि उन्हें समय पर पढना चाहिए।https://www.blogger.com/blog/posts/3534484387581577442


4. एक विशेष स्थान निर्धारित करें: बच्चों को पढ़ने का एक शांत और व्यवस्थित स्थान प्रदान करें। ये स्थान उनका पढ़ने का हो, जहां उन्हें किसी प्रकार की व्यवस्था से परेशानी न हो। इसका ध्यान पढाई पर केन्द्रित होगा।


5. स्कूल और टीचर के बारे में बात करें: बच्चों से उनके स्कूल और टीचर के बारे में बात करें। उनकी स्कूल में भागीदारी को प्रोत्साहित करें और उनकी पढ़ाई, दोस्तों और स्कूल के बारे में प्रश्न पूछें।Hardoo's Parenteach


6. डर ना दिखाएँ: बच्चों को स्कूल और टीचर के प्रति डर या भय ना दिखाएँ, उन्हें स्कूल को एक सुखद और जाने लायक स्थान के रूप में बताना चाहिए। उन्हें बताएं कि जीवन के उच्च लक्ष्यों को हासिल करने के लिए शिक्षा हेतु स्कूल जाना कितना अनिवार्य है।


7. तुलना ना करें:  हर बच्चा अलग होता है, उसका सामाजिक, जैविक, पारिवारिक, सांस्कृतिक विकास भिन्न होता है इसलिए उनके व्यक्तित्व विकास को समझें और उनका समर्थन करेंऔर दूसरे बच्चों से तुलना ना करें।https://www.blogger.com/blog/posts/3534484387581577442


8. शिक्षा सबंधित खेलों का उपयोग करें:  खेल जैसे कि शतरंज, जेंगा आदि को बच्चों के खेलों में शामिल करें। आप शिक्षा संबंधी ऐप्स, पहेलियाँ और बोर्ड गेम्स का उपयोग कर सकते हैं, जो उनके ज्ञान को भी बढ़ा सकते हैं।


उपरोक्त टिप्स को अमल में लाने से, बच्चों का  पढ़ाई की दिशा में उत्तरोत्तर विकास होगा और वे स्वभाविक रूप से शिक्षा को अपनाएंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"बच्चों में मोबाइल की आदत कैसे छुड़ाएं"

बोर्ड परीक्षा और अभिभावक की भूमिका (Role of parents in board examination)

"बच्चों में रचनात्मक कौशल (Creative Skill) का विकास कैसे करें"