"स्कूल जाने वाले बच्चों का लंच बॉक्स "
एक प्रसिद्ध कहावत है कि, "A healthy mind lives in a healthy body " अर्थात एक अच्छा दिमाग़ एक अच्छे शरीर में निवास करता है; और एक अच्छे शरीर का निर्माण जिन महत्वपूर्ण कारकों पर निर्भर करता है उनमे एक " भोजन" है | भोजन सदैव साफ़, पौष्टिक, सुपाच्य और सात्विक होना चाहिए | भोजन अनेक खनिजों, विटामिनों, वसा, कार्बोहाइड्रेट्स, प्रोटीन , जल आदि का स्रोत होता है जिसकी आवश्यकता शरीर को सबसे ज्यादा होती है | शरीर को ऊर्जा और स्वस्थ रखने के लिए इन पोषक तत्वों का संतुलित मात्रा में भोजन के रूप में लेना महत्वपूर्ण होता है |https://sultanhardoo.blogspot.com/2023/10/blog-post_3.html बढ़ते बच्चों में इन पोषक तत्वों की अधिक आवश्यकता होती है क्योंकि उन्हें शरीर का विकास और मजबूती प्रदान करना होता है इसलिए बच्चों के भोजन पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए | पर कुछ पेरेंट्स इस ओर ध्यान नहीं देते; क्योंकि एक तो सुबह -सुबह बच्चों को स्कूल भेजते समय काम की मारामारी होती है दूसरा हर रोज क्या बनाया जाये ये समस्या होती है क्योंकि एक जैसा भोजन खाकर बड़े भी ऊब जाते तो बच्चे तो खाएंगे हो नहीं | ...