एग्जाम स्ट्रेस क्या है ? इसके क्या कारण है ? एग्जाम स्ट्रेस को कैसे पहचाने? इसको कैसे दूर किया जा सकता है?
एग्जाम स्ट्रेस क्या है?
एग्जाम से पहले घबराहट सामान्य है। लेकिन जब यह घबराहट, डर बनकर दिलो दिमाग पर हावी हो जाए और मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करने लगे, तो समझ जाइए कि आप एग्जाम फोबिया से गुजर रहे हैं। एग्जाम स्ट्रेस (परीक्षा तनाव) वह मानसिक और शारीरिक दबाव है जो विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी या परीक्षा के समय महसूस होता है। Hardoo Parenteach यह तनाव आमतौर पर अच्छे प्रदर्शन की चिंता, समय की कमी, और असफलता के डर के कारण उत्पन्न होता है।आइये जानते है इसके कुछ संभावित कारण:
अत्यधिक अपेक्षाएँ: माता-पिता, शिक्षक या खुद की ऊँची उम्मीदें, अपेक्षाएं ।
पढ़ाई का भार: जब सिलेबस ज्यादा हो और समय कम हो तो भी तनाव हो सकता है ।
असफलता का डर: परीक्षा में खराब प्रदर्शन का डर भी तनाव का कारण हो सकता है । Hardoo Parenteach
कम तैयारी या तैयारी न होना : सही योजना न होने या पढ़ाई में देरी करने करने के कारण अच्छी तैयारी ना होना भी एग्जाम स्ट्रेस बढ़ा सकता है | https://sultanhardoo.blogspot.com/
घरेलू समस्याएँ: परिवार में तनाव, आकस्मिक घटनाऐं या अन्य व्यक्तिगत समस्याएँ।
पिछले अनुभव: अगर पिछली परीक्षा में प्रदर्शन अच्छा न रहा हो।
प्रतिस्पर्धा का दबाव: दूसरों से बेहतर प्रदर्शन करने की चिंता।
एग्जाम स्ट्रेस को कैसे पहचाने?
शारीरिक लक्षण:
परीक्षा से कुछ दिन पहले या परीक्षा के दिनों में जैसे सिरदर्द, पेट दर्द या मिचली, अनिद्रा (नींद न आना), थकावट और कमजोरी
मानसिक और भावनात्मक लक्षण:
घबराहट और बेचैनी, आत्मविश्वास की कमी, चिड़चिड़ापन या उदासी, बार-बार नकारात्मक विचार आना आदि | Hardoo Parenteach
व्यवहार संबंधी लक्षण:
पढ़ाई से बचना या टालना, बहुत ज्यादा या बहुत कम खाना, दोस्तों और परिवार से दूरी बनाना, कम बोलना, छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करना आदि | https://sultanhardoo.blogspot.com/
एग्जाम स्ट्रेस को दूर कैसे करें?
1. समय प्रबंधन :
पढ़ाई का टाइम टेबल बनाएं।
कठिन विषय को पहले पढ़ें।
मुश्किल लगने वाले विषय को ज्यादा टाइम दें |
रिवीजन के लिए समय निकालें।
2. स्वास्थ्य पर ध्यान दें :
रोज़ाना व्यायाम करें।
पर्याप्त नींद लें (6-8 घंटे)।
पौष्टिक आहार लें।https://sultanhardoo.blogspot.com/
3. रिलैक्सेशन तकनीक अपनाएं :
ध्यान (मेडिटेशन) और गहरी सांस लेने की तकनीक अपनाएं। Hardoo Parenteach
हल्के-फुल्के शौक जैसे संगीत सुनना, पेंटिंग करना , गार्डनिंग आदि में समय बिताएं।
4. पढ़ाई के तरीके सुधारें :
मॉक टेस्ट दें और पुराने प्रश्न पत्र हल करें।
शॉर्ट नोट्स बनाएं और बार-बार रिवीजन करें।
विषय से सबंधित वीडियो देख सुन सकते है |
5. सकारात्मक सोच रखें :
खुद पर विश्वास रखें।
हर व्यक्ति का अपना मानसिक और बौद्दिक स्तर भिन्न होता है |
यह सोचें कि हर कोशिश अनुभव बढ़ाती है।
6. सहायता लें :
किसी विषय में दिक्कत हो, तो शिक्षकों या दोस्तों से पूछें।
अगर तनाव ज्यादा है, तो काउंसलर या मेंटर से बात करें।
निष्कर्ष
एग्जाम स्ट्रेस को सही समय पर पहचान कर और प्रभावी तरीके से एग्जाम स्ट्रेस दूर किया जा सकता है। https://sultanhardoo.blogspot.com/ स्वस्थ दिनचर्या, सकारात्मक दृष्टिकोण और सही पढ़ाई की योजना से परीक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त करना संभव है।

Excellent bhai ji
जवाब देंहटाएंNice sir
जवाब देंहटाएं