होमवर्क : समस्या और इसका निदान |
स्कूल जाने वाले बच्चों के अभिभावकों के लिए होमवर्क एक बहुत बड़ी समस्या होती है | होमवर्क दिया बच्चे को जाता है शामत अभिभावक को आ जाती है ; तो आज इसी विषय को जानने की कोशिश करते है कि होमवर्क कितना हो ? होमवर्क को रुचिकर कैसे बनाएं ? बच्चे होमवर्क के समय का प्रबंधन कैसे करें? और होमवर्क में माता-पिता की क्या भूमिका होती है?
होमवर्क कितना हो ?
वैसे तो होमवर्क की मात्रा न केवल छात्रों की उम्र और ग्रेड पर निर्भर करती है जबकि बच्चों की कार्य कुशलता और बुद्धिलब्धि (Intelligence quotient) को भी ध्यान में रखा जाना चाहिए। विशेषज्ञों के अनुसार, "10 मिनट प्रति ग्रेड" का नियम होमवर्क देने के लिए उचित मानदंड है। उदाहरण के लिए, पहली कक्षा के छात्रों को 10 मिनट और दसवीं कक्षा के छात्रों को 100 मिनट का होमवर्क पर्याप्त माना जाता है। पर मेरा व्यक्तिगत मत है की ये "20 मिनट प्रति ग्रेड" होना चाहिए पर इससे अधिक होमवर्क देने से छात्रों में तनाव, नींद की कमी और मानसिक थकावट हो सकती है | Hardoo Parenteach
होमवर्क को अधिक आकर्षक और मनोरंजक बनाने के लिए कुछ तकनीकें प्रयोग में लाई जा सकती है :
1. प्रोजेक्ट-आधारित असाइनमेंट: होमवर्क को छात्रों की रोज़मर्रा की जिंदगी से जोड़ने वाले गृहकार्य देने चाहिए। उदाहरण के लिए, गणित में बजट बनाने का कार्य या सामाजिक विज्ञान में स्थानीय इतिहास पर शोध देना। इससे छात्रों को लगेगा कि वे जो सीख रहे हैं, वह उनके जीवन में उपयोगी है।https://sultanhardoo.blogspot.com/
2. इंटरएक्टिव तकनीक का उपयोग: होम वर्क सिर्फ़ लिखने या याद करने की बजाय कुछ hands on activity के कार्य दिए जाये।
3. समूह गतिविधियाँ: छात्रों को सहपाठियों के साथ मिलकर काम करने जैसे Group study, Peer review आदि से जोड़ा जाये ।
4. विकल्प दें: छात्रों को विभिन्न प्रकार के होमवर्क विकल्प प्रदान करें, जैसे कहानी लिखना, पोस्टर बनाना, या ऑडियो प्रोजेक्ट तैयार करना।ऐसा करने से छात्रों में रचनात्मकता बढ़ती है और वे अपनी पसंद से काम करने में अधिक रुचि लेते हैं। https://sultanhardoo.blogspot.com/
5. व्यक्तिगत रुचियों को शामिल करें : छात्रों को उनकी रुचियों और पसंद के आधार पर विषय चुनने दें। जैसे, यदि कोई छात्र क्रिकेट पसंद करता है, तो उनसे उस पर एक निबंध लिखने या चित्र बनाने के लिए कहें।
6. पुरस्कार प्रणाली: सफल होमवर्क के लिए पॉइंट्स देना या छोटे बड़े इनाम देकर रूचि बनाई जा सकती है।
छात्र अपने होमवर्क समय का प्रबंधन कैसे करें?
समय सारिणी बनाएं: प्रत्येक विषय के लिए अलग-अलग समय तय करें।
पहले कठिन कार्य करें: मुश्किल विषयों को प्राथमिकता दें।
ब्रेक लें: लंबे समय तक पढ़ाई के बीच छोटे-छोटे ब्रेक लें।
ध्यान भटकाने वाली चीजों से बचें: मोबाइल या टीवी से दूरी बनाए रखें।
साप्ताहिक योजना बनाएं: बड़े प्रोजेक्ट्स के लिए लक्ष्य तय करें। Hardoo Parenteach
होमवर्क की सफलता में माता-पिता की भूमिका:
सहायक वातावरण प्रदान करें: पढ़ाई के लिए शांत और व्यवस्थित जगह तैयार करें।
प्रोत्साहन दें: बच्चों की कोशिशों की सराहना करें।https://sultanhardoo.blogspot.com/
गाइड करें, लेकिन खुद न करें: बच्चों को समस्या हल करने के तरीके सिखाएं।
समय पर निगरानी: सुनिश्चित करें कि बच्चा समय पर होमवर्क पूरा करे।
शिक्षकों से संवाद करें: होमवर्क में कठिनाई होने पर शिक्षकों से संपर्क करें। Hardoo Parenteach
माता-पिता और शिक्षकों के बीच सहयोग से छात्रों का होमवर्क अधिक प्रभावी और कम तनावपूर्ण हो सकता है। यह छात्रों की आत्मनिर्भरता और अनुशासन विकसित करने में भी सहायक होता है। इसके इलावा शिक्षक अपने विवेकानुसार स्थान , समय या जरुरत अनुसार योजनाएं बना सकते है | https://sultanhardoo.blogspot.com/

👌👌👌
जवाब देंहटाएं